गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 16 September 2019

RPPNEWS

युथ कांग्रेस कार्यालय पर अहम बैठक संपन्न




* आर. पी.पी.न्यूज़ *
      संवाददाता नूर मोहम्मद : 

                 आज दिनांक 16-09-2019 को चौपरिया में स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय पर श्री राकेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव (यूथ कांग्रेस) की अध्यक्षता में अहम् बैठक हुई! जिसमे श्री राकेश गुप्ता जी द्वारा अपने प्रेस वार्ता में कहा गया कि आज हर जगह ब्लाक से लेकर जिला पंचायत, नगर पालिका, विधायक, सांसद बीजेपी के होने के बाद भी सत्ता पर काबिज लोगों द्वारा जनहित की समस्या को नही देखा जा रहा है! कही कोई विकास नही हो रहा है, जिले में आज भी रेलवे का मुद्दा जस का ठप है, बस स्टेशन का खस्ता हाल है, न तो आज कोई जिले में कोई पार्क है, ब्लाक स्तर की बात ही दूर है और तो और आज महाराजगंज में सड़क चौडीकरण को लेकर महाराजगंज में बाइपास बनाने के दिए गये केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के ऐलान को दरकिनार कर नगर के बीचो बिच मनमानी तरीके से नियमो को दरकिनार कर घर, दुकान सब जबरन उजाड़े जा रहे है और कोई भी जनप्रतिनिधि सत्ता पर काबिज अपने सब कुछ खो रहे अपने जिंदगी की जमापूंजी, और अपने परिवार को आजीविका रोजगार के साधन को सरकार से आर्थिक मदद की पहल भी नही किया जा रहा है! हाइवे के नाम पर हो रहे अंधेर नगरी पर इन बेवस परिवार की कही भी कोई सुनवाई नही हो रही है!
देश के हर हिस्से में बीजेपी की तानाशाही सरकार से लोग परेशान है! हर जगह अराजकता का माहौल है और आज देश का जो बुरा हाल है वो 70 वर्षो में नही रही है! आज हमारी जी०डी०पी० लगातार गिर रही है, विकास ठप है! कांग्रेस ने जो आर०टी०आई० कानून लाया था, उसको लगभग ख़त्म कर दिया गया है! रोजगार के साधन सब सरकार जितने भी खाली पद है, उस पर ध्यान तो देने की दूर की बात है, प्राइवेट सेक्टर में भी नया नया नियम निकालकर अपनी बजट बढाने के चक्कर में ज्यादातर  कम्पनिया मंदी से गुजरने के कारन बंद हो रही है, जिससे ज्यादातर लोगो के रोजगार भी ख़त्म हो रहे है! सरकार पैसे के लिए वाहन अधिनियम के अंतर्गत नए नए नियम निकालकर लोगो को परेशान किया जा रहा है, अगर कोई आज देश में गिरती अर्थब्यवस्था या वाहन अधिनियम पर जो लोग विरोध के रूप में बोल रहे है, उसको देशद्रोही सबित करने में लग जा रहे है!¬¬¬¬ भारतीय जनता पार्टी ने जो भी वादा किया था, शासन मोदी- 1 ख़त्म होने के बाद भी वादा करने में असक्षम  दिख रही है!

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :