फ़ोटो चयनित खिलाड़ी
*आर.पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
भिटौली, महराजगंज
जिला कबड्डी एशोसिएशन महराजगंज के द्वारा 43वीं जूनियर बालिका स्टेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल मैच का आयोजन सोमवार को नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी में किया गया।जिसमें बालिकाओं ने चयन के लिए अपना दमखम दिखाया। जिसमें नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी की कनक विश्वकर्मा,दिव्या भारती,करिश्मा सिंह, अनन्या वर्मा, सुभागी देवी इंटर कालेज इलाहाबाद की रुवीना भारती,अवसुन्धरा यादव, आराधना यादव, सविवुन निशा व दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा की राजलक्षमी प्रजापति, सुमन कन्नौजिया, प्रिया शर्मा व परतावल की आशा यादव का चयन कबड्डी एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने मैच करा कर किया।चयनित खिलाड़ी 22सितम्बर को जौनपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र वर्मा, संरक्षक विवेक वर्मा, कबड्डी एशोसिएशन के संयुक्त सचिव अली रजा, चेयरमैन तैजुल्लाह सिद्दीकी ,रेफरी बोर्ड शैलेष पटेल व कमरुद्दीन सिद्दीकी ,रविन्द्र गुप्ता,दुर्गावती देवी इंटर कालेज के उपप्रधानाचार्य सुशील शुक्ल, प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रजापति, शैलेष प्रजापति,सावित्री शुक्ला,श्यामबिहारी लाल आज शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।

