*आर .पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
आज राकेश गुप्ता प्रदेश महासचिव कांग्रेस ने निचलौल के बकुलडिहा में चंदन नदी पर पिछले तीन दिन से पुल निर्माण के लिए चल रहे जलसत्याग्रह में जाकर अपना समर्थन दिया। और कहा कि अगर पुल निर्माण हो जाता है तो आस पास के कम से कम 25 गाँव और लगभग दस हज़ार लोगो को इसका फ़ायदा मिलेगा जिससे दो तहसील नौतनवा और निचलौल की दूरी मात्र दस किलोमीटर होगी और जिससे ज़िला मुख़्यालय की दूरी नौनतनवा से सिर्फ़ 40 किलोमीटर होगी जो पुल के ना होने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत ,दवा में दिक्कत ,अब तक क़रीब दर्ज़नों लोगो ने अपनी जान भी गँवा चुके है लेकिन ना तो। विधायक और सांसद को भोली-भाली जनता की कोई चिंता ही नहीं है। योगी सरकार ने चुनाव से पहले पुल निर्माण का वादा भी किया था और गन्ना का भुगतान का वादा भी किया था । लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ किसान नेता राजू गुप्ता ने इस सत्याग्रह से पुल निर्माण और चीनी मिल के भुगतान के लिए अनिश्चित क़ालीन धरना कर रहे है। उन्होंने बताया कि जब तक दोनो माँग पूरी नहीं होगी तब तक वो वही रहेंगे । और अभी तक प्रशासन ने भी कोई पहल नहीं किया है। इस अवसर पर सूर्यप्रताप त्रिपाठी,सर्वेश तिवारी, छोटू,सुनील के साथ क़रीब तीन सौ लोग मौजूदा रहे।

