*आर. पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद :
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज सदर तहसील मुख्यालय महराजगंज पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नि.जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश यादव जी के नेतृत्व में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उक्त धरने को सम्बोधित करते हुए श्री राजेश यादव ने कहा कि आज पूरा देश और प्रदेश बीजेपी की सरकार से त्रस्त है भाजपा का नारा सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास खोखला साबित हो गया है लोकसभा चुनाव तक जनता को गुमराह किया जाता रहा परंतु चुनाव के तुरन्त बाद पेट्रोल- डीजल, रसोई गैस और बिजली के दरो में बेतहाशा वृद्धि,यातायात नियमों के नाम पर जुर्माना में कमरतोड़ वृद्धि,किसानों को खाद बीज की किल्लत,अपराधों में बेतहाशा वृद्धि,किसान, नौजवान, मजदूर,छात्र, अल्पसंख्यक, शिक्षक व सभी वर्गों की अनदेखी,महिलाओं के साथ छेड़खानी, बच्चीयों के साथ दुष्कर्म, हत्या और अपहरण की घटना काफी बढ़ गई है।समाजवादी पार्टी के सरकार में अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के छात्रों को निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था थी जो आज भाजपा की सरकार ने इसको भी खत्म कर दिया। अंत में श्री राजेश यादव ने 12 सूत्रीय मांगों पढ़ कर उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि आदरणीय दुबे जी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।


