*आर. पी.पी.न्यूज़*
संवाददाता नूर मोहम्मद : भिटौली संवाददाता महराजगंज। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसवा मुंशी क्षेत्र के लोग बीते एक माह से एक सांड़ से काफी परेशान हैं क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी कई बार शिकायत की लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ क्षेत्र के अमर पटेल जमील खां कलिमुल्लाह रामानंद सुनील कुमार आदि कई लोगों को घायल भी कर चुका है इससे क्षेत्र के लोगों को आम रास्ते से आने जाने में काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है जिम्मेदार लोग मौन है

