आर पी पी न्यूज़ :अरबिन्द यादव की रिपोट -सिसवा बाजार-महाराजगंचेहल्लुम पर्व को लेकर आज कोठीभार थाना परिसर में में पीस कमेटी की बैठक ज। मोहर्रम के बाद मनाये जाने वाले संपन्न हुई जिसमें निचलौल पुलिस क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने चेहल्लुम को बड़े ही शांति मय ढंग से मनाने की अपील किया।
कोठीभार थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग पहुंचे हुए थे, इस दौरान निचलौल पुलिस क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने मोहर्रम के बाद मनाए जाने वाले पर्व चेहल्लुम के दिन उठने वाले अखाड़े व रास्तों के विषय में जानकारी लेने के बाद कहा कि पूर्व की तरह ही त्यौहार को मनाएं, कोई नई परंपरा की शुरुआत ना करें और माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन अवश्य करें।
इस दौरान कोठीभार थाना प्रभारी यदुनंदन यादव, सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र यादव, शैलेश सुल्तानिया, बेलाल अहमद, अफजल खान, मुजफ्फर, गोलू,नागेंद्र मल्ल, शिवकुमार रौनियार, , इब्राहिम सहित तमाम संभ्रांत लोगो के साथ कई ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

