गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 15 October 2019

RPP NEWS

श्यामदेउरवां: सिरसिया मलमलिया में बोलेरो सवारों ने किया एक युवक को अगवा, अपने आपको बताया क्राइम ब्रांच के

आर.पी.पी न्यूज़:ब्यूरो:महराजगंज(परतावल) श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र ग्राम सभा सिरसिया मलमलिया में परतावल पनियरा रोड पर मंगलवार के रात्रि तकरीबन 9 बजे अज्ञात बोलेरो सवारों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को पकड़ कर बोलेरो में अगवा कर लिए, मौके पर घटना स्थल पर उपस्थित लोगों का कहना है कि बोलेरो सवार व्यक्ति अपने आपको क्राइम ब्रान्च के बता रहें थे, ये घटना पूरी आग की तरह क्षेत्र में फैल गई है और आस-पास के लोगो मे डर बना हुआ है। मौके पर पहुँचे परतावल चौंकी इंचार्ज दिनेश पाण्डेय ने जाँच शुरू कर दी है।
घटना स्थल पर पूछ -ताछ करतें चौंकी इंचार्ज दिनेश पाण्डेय
आपको बताते चलें कि हरपुर तिवारी के तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर परतावल के तरफ जा रहें थे तभी अचानक सिरसिया मलमलिया के पास एक बोलेरो आकर रुकती है उसमे से निकले व्यक्ति एक युवक की पिटाई करने लगता है तथा दूसरा युवक मौका पाकर वहाँ से चिल्लाते हुए जान बचाकर भाग निकलता है, और एक युवक बोलेरो से आये व्यक्तियो के चंगुल में फंस जाता है और उसे बोलेरो के अंदर बैठा कर भाग निकलते हैं। पूरी घटना मानो फिल्मी अंदाज में हुआ हो, मौके पर मौजूद तमाशगिरों में से किसी ने बोलेरो गाड़ी का नंबर प्लेट अपने कैमरे में कैद कर लिया और जब नंबर प्लेट का पता लगाया गया तो वह स्विफ्ट कार का निकला है जो बोलेरो पर गलत लगाया गया था। कुछ लोगो द्वारा बताया गया कि बोलेरो सवार व्यक्ति अपने आपको क्राइम ब्रान्च के बात रहें थे। इस घटना को लोगो द्वारा कई मसलो से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस पर तरह -तरह की चर्चाएं हो रहीं है, फिलहाल अभी तक यह घटना किसी के गले नही उतरी है।
इसी बाइक पर सवार थे दोनो युवक
और ख़बर लिखे जाने तक आधिकारिक पुष्टी होना बाकी है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :