जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के ताबतोड़ औचक निरीक्षण से ज़िले में मचा हड़कंप ,जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी की औचक निरीक्षण के दौरान दिये कड़ा निर्देश
आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -महराजगंज जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार ने आज दिन शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में गंदगी देख नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिया और अस्पताल में वार्डों के निरीक्षण के दौरान बिस्तरों पर गंदे चादर दिखे तो उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से सफाई कर्मियों से सफाई व्यवस्था ठीक कराने को कहा उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हो पाए तो उन्हें हटाने की कार्रवाई करें। डीएम ने वार्डों में मरीजों व तीमारदारों बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्था और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने आईसीयू और एसएनसीयू वार्ड में जाकर वहां की भी व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए तदुपरान्त जिलाधिकारी ने एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी कक्ष को भी निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान दवाओं का स्टॉक रजिस्टर भी देखा। उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा न लिखे। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। जीवन रक्षक दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ सभी आवश्यक जांच की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई रखने के साथ ही मरीजों के साथ अच्छा बर्ताव कर सभी डॉक्टरों को अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। तथा उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।