गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 16 October 2019

RPP NEWS

आर पी पी न्यूज़ का वोटर आईडी का वेरिफिकेशन जागरूकता अभियान


आर पी पी न्यूज़ : आज ग्रमीण क्षेत्र में वोटर आई डी कार्ड वेरिफिकेशन का काम बहुत ही धीमी गति से हो रहा है जिसमे आम जनमानस रूचि नहीं दिखा रहा , जब चुनाव आता है तब लोग जागते है अपने नाम को वोटर लिस्ट में खोजते फिरते है जब नहीं मिलता तो अधिकारिओं और गांव के बी एल ओ को कोसते है की मेरा नाम काट दिया ,  आप अपने नजदीकी CSC कॉमन सर्विस सेंटर या फिर अपने गांव के बी एल ओ  से मिल कर अपना वोटर आई डी कार्ड वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करें और चुनाव के समय होने वाले परेशानियों से बचें | 

मतदाता सत्यापन कार्यक्रम

चुनाव आयोग (Election Commission) 1 सितंबर से देश भर में विशेष अभियान Electors Verification Programme (EVP) की शुरुआत किया  है. इसके तहत अब लोगों के वोटर आईडी (Voter ID) का वेरिफिकेशन होगा. 1 सितंबर से शुरू हुऐ  ये अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें मतदाता सूची (Voter List) को क्राउड सोर्सिंग (जन भागीदारी) के ज़रिए अपडेट किया जाएगा.

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हर परिवार से एक वोटर को यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा, जिससे वह वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़े सारे दस्तावेज अपलोड करेगा और अपने व अपने परिवार के बारे में इस तरह का ब्यौरा उसमें डालेगा.
चुनाव आयोग का नया मेगा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम (ईवीपी) देशभर में एक सितम्बर से शुरू हो चुका है. इसमें मतदाता सूची को क्राउड सोर्सिंग (जन भागीदारी) के माध्यम से अपडेट किया जाएगा. चुनाव आयोग का यह प्रोग्राम 15 अक्टूबर तक चलेगा.

खुद कर सकेंगे अपलोड

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के तहत हर परिवार के एक मतदाता को यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा. इसके बाद वह व्यक्ति मतदाता रजिस्ट्रेशन से जुड़े सारे दस्तावेज अपलोड करेगा और अपने या अपने परिवार के बारे में यह ब्यौरा उसमें डालेगा. इनकी पुष्टि ब्लॉक लेवल अधिकारी (बीएलओ) करेंगे. इस प्रोग्राम का मकसद मतदाताओं को मतदाता सूची ब्योरे का आकलन करने, स्वयं सत्यापन करने और अगर कोई गलती रह गई तो उसे दुरुस्त करने के लिए सशक्त बनाना है.

ऑनलाइन भी कर सकेंगे

वोटर NVSP वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर वेरिफिकेशन करा सकते हैं. या फिर इलेक्शन कमीशन के वोटर हेल्पलाइन एप की मदद ले सकते हैं. ऑफलाइन वोटर वेरिफिकेशन के लिए वोटर सेंटर, CSC कॉमन सर्विस सेंटर आदि पर जरूरी कागजात लेकर जाया जा सकता है. सीएसी इसके लिए डॉक्युमेंट अपलोड करने के लिए 1 रुपये और फोटो अपलोड करने के लिए 2 रुपये व फॉर्म 6 सबमिट करने के लिए 1 रुपये जैसी मामूली फीस लेंगे. फीस हर सीएससी पर डिस्प्ले होगी.

क्या है तरीका?

वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए आपको पहले nvsp.in पर मोबाइल नंबर, मतदाता कार्ड नंबर और ईमेल के साथ रजिस्टर करना होगा. आप गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके भी कर सकते हैं. हर वोटर के सत्यापन में एक आईडी अपलोड करनी है. जब वोटर अपनी सूचनाएं वेरिफाई कर देगा, उसके बाद BLO भी स्मार्टफोन के साथ उसे वेरिफाई करने घर-घर जाएंगे. वोटर को अपनी आईडी और बाकी डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे.

कौन से दस्तावेज चाहिए?

वोटर की डिटेल वेरिफाई करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट की लिस्ट में चुनाव आयोग ने तीन और डॉक्युमेंट जोड़े हैं. ये डॉक्युमेंट पैन कार्ड, RGI द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड और एड्रेस प्रूफ के लिए नए पानी/टेलिफोन/बिजली/गैस कनेक्शन बिल हैं. बिल आवेदक या उसके निकट संबंधी जैसे माता-पिता के नाम पर होने चाहिए.

इन दस्तावेजों का भी कर सकते हैं उपयोग

वोटर आईडी के सत्यापन के लिए पहले से जो 7 डॉक्युमेंट स्वीकार किए जाते हैं, उनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, राशन कार्ड, सरकारी/अर्धसरकारी अधिकारियों के लिए आईडी कार्ड, बैंक पासबुक और किसान पहचान पत्र शामिल हैं.

वेरिफिकेशन का अंतिम तारीख 18 नवम्बर 2019  

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :