सरकार के मंसूबो पर पानी फेरता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गन्दगी का अंबार
आर पी पी न्यूज़ : अरविन्द यादव की रिपोर्ट -महराजगंज वर्तमान शासन की प्रमुख्यता वाले कार्यक्रम स्वच्छता पर अधिकारी व कर्मचारी पानी फेरने पर लगे हुए हैं। मनमानी तरीके से कार्य को कर रहे हैं ।आम जनता परेशान है।
उल्लेखनीय है कि सरकार की योजनाओं पर पानी फिरता नजर आ रहा है लाख जांच के बावजूद अधिकारियों पर कोई असर पड़ने का नाम नहीं ले रहा है।
महराजगंज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सीढ़ी पर जगह-जगह पान खाकर थूकना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जागरूकता एवं उदासीनता का परिचय है एक तरफ शासन स्वच्छ भारत बनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरस्वती के मंदिर जहां से शिक्षा की अलख जगाई जाती है। बताते चले कि अधिकारी व कर्मचारी के द्वारा पान खाकर थूकना आम बात हो गया है।
प्रत्यक्ष प्रमाण के मुताबिक सीढ़ियों पर कई जगहों गंदगी का अंबार देखने को कल 16/10/ 2019 दिन बुधवार को मिला जबकि कुछ दिन पहले भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर जिले के पूर्व जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय सहित कई अधिकारियों का निलंबन किया गया है।
उसके बावजूद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी लापरवाह एवं उदासीनता का परिचय देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जबकि यही अधिकारी प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर विद्यालय पर जब जांच के लिए जाते हैं तो स्वच्छता से संबंधित वहां की हेड मास्टर एवं अध्यापकों पर कार्रवाई करने में विलंब नहीं करते परंतु यह चरितार्थ सिद्ध हो रहा है कि दीपक तले अंधेरा जब जिले के शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पान खाकर थूक ने की परंपरा चलती रहेगी तो उस विभाग से जुड़े विद्यालयों का क्या हाल होगा आखिर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाने में क्यों अधिकारी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।
जबकि शासन सख्त निर्देश दिया है कि कोई लापरवाही क्षमम्य नहीं होगी परंतु इनको कौन करेगा जांच जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित जिले के अधिकारियों का ध्यान इस तरफ अपेक्षित है।