गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 31 October 2019

RPPNEWS

कूड़ा डैपिंग के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा डी एम को ज्ञापन



आर. पी.पी.न्यूज़ 
    संवाददाता नूर मोहम्मद : 
महाराजगंज ग्राम सभा अगया अक्टहिया हुडरहिया पोखरा टोला करमहिया सेमरा राजा लक्ष्मीपुर शिवाला में स्थित है ।जो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 के निकट सिंचाई विभाग की 6 एकड़ जमीन पर नगर पालिका परिषद महाराजगंज द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए निर्धारित की गई है। मगर  बुधवार को समस्त ग्राम सभा के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए तत्काल प्रभाव से रूकवाने की मांग करते हुए अवगत कराया कि सिंचाई विभाग की जमीन के बगल में प्राथमिक विद्यालय और बहुत पुराना ब्रह्म स्थल व काली मंदिर विद्यालय और आबादी है जिस पर समस्त बाहर के लोगों का बराबर  आना जाना लगा रहता है और मंदिर आस्था का केंद्र है जहां पर नगर पालिका परिषद के द्वारा बिना ग्रामवासियों को सूचित किए डैंपिंग लैंड कचरा केंद्र बनाया जा रहा है। जिससे संक्रमण बीमारियों का बराबर खतरा बना रहेगा और हमारे हिंदू धर्म के साथ अन्याय होगा रामअवतार संदीप बिपिन का कहना है कि हम लोगों के बच्चे आवंटित जमीन से सटे हुए विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं और लंच के समय समस्त बच्चे जमीन पर खेलने कूदने के लिए उन बच्चों का बराबर आना जाना लगा रहता है अगर यहां पर डेपिंग लैंड कचरा केंद्र बनाया गया तो बच्चों को अन्य कई तरह की बीमारियों के चपेट में आने का पूरा संभावना है एक तरफ सरकार संक्रमण बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छ भारत मिशन का अभियान चला रही है दूसरी तरफ घनी आबादी के बीच में स्थित विद्यालय के बगल इंपिंग लैंड कचरा केंद्र बना रही है हम लोगों के साथ अन्याय हो रहा है जिसका हम लोग विरोध करेंगे वहीं पर  कुछ लोगों का कहना है कि यह सब ग्राम प्रधान के द्वारा करवाया जा रहा है नहीं तो नगरपालिका से लगभग 10 किलोमीटर दूर डैंपिंग लैंड के लिए केवल हमारा ही गांव क्यों चयनित होता कुछ लोग कयास लगा रहा है कि इस कार्य में ग्राम प्रधान का हाथ है सैकड़ों की तादात में लोगों ने बताया कि एक विद्यालय दुर्गा मंदिर ब्रह्मा स्थान  सहित दर्जनों रियासी मकान है गांव में कचरा गिरने से पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा और अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाएंगी इस क्रम में कन्हैया लाल विजय बहादुर राकेश शर्मा सुकई गुप्ता सोनू पांडे किशन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :