आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
पनियरा के जंगलों में वन माफियाओं के द्वारा बेधड़क वन के बहुमूल्य लकड़ियों को काटा जा रहा है । इसी क्रम में आज जंगल टिकरिया के निवासी मनदीप यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव ग्राम व पोस्ट टिकरिया थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर, तथा बालेंद् प्रजापति पुत्र श्यामदुन्दर प्रजापति ग्राम व पोस्ट टिकरिया थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर एक मोटरसाइकिल से एक अदद साखू लदी लकड़ी के साथ महुअवां शुक्ल के पास वन दरोगा विजय मौर्या के द्वारा पकड़े गये हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।

