आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
महाराजगंज सदर विधानसभा के ग्राम सभा दरौली, शिकारपुर में आयोजित स्वर्गीय सर्वजीत यादव विशाल मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित किया । इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महाराजगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश यादव जी साथ में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष जनाब आमिर खान साहब, निवर्तमान कोषाध्यक्ष आदरणीय अतुल पटेल , जिला पंचायत सदस्य इकरार खान ,निवर्तमान जिला सचिव अमरनाथ यादव , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद गौतम, युवा एवं संघर्षशील समाजवादी साथी अशफाक खान , आकाश गौड़ उपस्थित रहे ।

