आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
परतावल क्षेत्र के सिसवां मुंशी चौक जो तेजी से विकास की ओर अग्रसर है लेकिन सड़क सुविधाओं से वंचित है राहगीरों को आने - जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।सिसवां मुंशी चौक से जिला मुख्यालय जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के व्यवसायिओं ईंताफ़ अली , रफीउल्लाह खान, बबलू चौधरी, नूर आलम खान, डॉ. राजकुमार पाल सहित तमाम लोगों का कहना है कि जन प्रतिनिधि हमारे साथ सिर्फ छलावा करते आये हैं वे यहाँ सिर्फ चुनाव के समय आते हैं । और जब क्षेत्रीय विकास की बात होती है तो मुंह फेर लिया जाता है।


