आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
परतावल क्षेत्र के ग्रामसभा पिपर पांती तिवारी व घुघुली क्षेत्र का ग्रामसभा लक्ष्मीपुर खास को जोड़ने वाला रास्ता जो आज भी कच्ची है पिपर पांती तिवारी ग्रामसभा के सीमा तक खड़ंजा कार्य पूर्व में ही हो गया है। लक्ष्मीपुर के ग्रामसभा क्षेत्र का कुछ खड़ंजा कार्य हुआ है लेकिन उसके बाद करीब दो सौ मीटर तक अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे परतावल और सिसवां मुंशी चौक तक अपने जरूरत की वस्तुओं को पूरा करने हेतु आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।


