गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 15 October 2019

RPP NEWS

सिसवा में साईं महोत्सव एवं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया

सिसवा में  साईं महोत्सव एवं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया

आर पी पी न्यूज़ : अरविन्द यादव की रिपोर्ट -सिसवा बाजार-महाराजगंज। स्थानीय नगर के प्रेम लाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज रोड स्थित श्री साईं मंदिर से आज मंगलवार की दोपहर सातवा साईं महोत्सव एवं पालकी यात्रा निकाली गई|
    आज 15 अक्टूबर को श्री साईं बाबा के महासमाधि दिवस के पावन अवसर पर सातवा साईं महोत्सव एवं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया, साँई बाबा की पालकी यात्रा प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कालेज के बगल स्थित श्री साईं मंदिर से निकाली गई, जिसमें साईं प्रभु आज दिन में लगभग 2:00 बजे नगर के भ्रमण के लिए निकले, स्टेट बैंक चौराहा, फल मंडी, शायर देवी स्थान चौराहा, प्रेम चित्र मंदिर रोड, इस्टेट चौक, श्री राम जानकी मंदिर रोड, अमर पुरवा, गोपाल नगर, पुरानी पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए देर शाम मंदिर पर यात्रा पहुंचेगी, समाचार लिखे जाने तक यात्रा नगर में भ्रमण कर रही थी।
     पालकी यात्रा के समापन होने के बाद निकट HDFC बैंक कमानी ग्रांउड में भजन गायक सुजीत सैनी गोरखपुर द्वारा शाम 7 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम होगा, इसके बाद रात्रि 8:30 से साईं बाबा के जीवन पर आधारित नाटक की प्रस्तुति साईं लीला होगी, अंत में साईं मंदिर से महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
   आज निकली पालकी यात्रा में गिरधारी केडिया, , अशोक बंका, कृष्णमुरारी सिंह, शिबू केडिया, विनोद सोनी, रोहित केसरी, विश्वनाथ जायसवाल, संजय जायसवाल, बबलू शर्मा,पवन रौनियार, अजय मद्धेशिया, रामकृष्ण केसरी, सोनू जायसवाल, ईश्वर सोनी, आशुतोष बंका, प्रथम शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में महिला साँई भक्त मौजूद रही।
     सुरक्षा को लेकर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र यादव पुलिस बल के साथ पालकी यात्रा में मौजूद थे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :