आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद
आज दिनांक 26-10-2019 समय लगभग एक बजे दिन में प्राप्त सूचना के अनुसार जंगल बांकी रेंजर महेश चन्द के नेतृत्व में वन दरोगा विजय कुमार मौर्य , वन दरोगा अजीत पति त्रिपाठी , चालक भोला व धर्मवीर मोनू एवं सतेंद्र सिंह के साथ ग्राम जंगल सेमरा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के निवासी रज़्ज़ाक़ पुत्र रशीद के घर छापा मारा गया ।
जिसमें सागौन गोल बोटा, सागौन चिरान के साथ एक आरा बरामद हुआ है।अभियुक्त मौक़े से गांव व आबादी क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गए। बरामद प्रकाष्ठ को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।



