गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Saturday, 26 October 2019

RPP NEWS

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल,पनियरा के बच्चों ने अपने हुनर के दम पर फिर से पुरे जिले में मचाया धमाल । विद्यालय में धूम धाम से मनाया गया दीपोत्सव।

ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल,पनियरा के बच्चों ने अपने हुनर के दम पर फिर से पुरे जिले में मचाया धमाल ।
विद्यालय में धूम धाम से मनाया गया दीपोत्सव।

आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता इरफानुल्लाह खान - इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता और दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में सभी चार हाऊस के बच्चों ने प्रतिभाग किया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने बताया कि गाँव के बच्चों में भी ज़बर्दस्त प्रतिभा हैं बस उन्हें ज़रूरत है सही मार्गदर्शन और अवसर की, उन्होंने बताया की जब-जब इस विद्यालय के बच्चों को मौक़ा मिला है ,तब-तब इन बच्चों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सभी को अचंभित किया है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय का एकमात्र लक्ष्य हैं की ग्रामीण अंचल के शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करना । उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। विभिन्न प्रतियोगिताएं के परिणाम इस प्रकार रहे:-
रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम स्थान-ब्लू हाउस
 द्वितीय स्थान-यल्लो हाउस
तृतीय स्थान -ग्रीन हाउस

दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता
प्रथम स्थान -ब्लू हाउस
द्वितीय स्थान- ग्रीन हाउस
तृतीय स्थान -रेड हाऊस
 अवलोकन का कार्य आशुतोष मिश्र एवं विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या प्रिया त्रिपाठी ने किया।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती ऊषा मिश्रा ने पूरे विद्यालय परिवार को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि यह त्योहार भगवान श्रीराम के चौदह वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में मनाया जाता है।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विजेता शाही, अंशिका त्रिपाठी पलक चौधरी, पुष्पा भारती, कौशल्या वर्मा, आरिफ, बलराम सिंह, विरेन्द्र सिंह व शबनम खातून आदि का विशेष योगदान रहा।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :