आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
आज हरपुर चौक स्थित इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानाचार्य अफलाक अहमद खान के द्वारा छात्र - छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलायी गयी। राष्ट्र की एकता,अखंडता एवं सुरक्षा को बनाये रखने के लिए हम सभी को समर्पित होना पड़ेगा। तथा इसे एक सूत्र में पिरोने की जरूरत है।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक आद्या पांडेय, अकील खान,केशव यादव, रामअचल, बदरुज्जमा खान, नूर मोहम्मद, मौलाना खतीबुल्लाह , रविंद्र यादव,बिशिष्ट यादव आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

