आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
आज सदर क्षेत्र के ग्रामसभा धनेवा-धनेई में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान के सहयोग से उत्तर प्रदेश नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा ग्रामसभा के मरीजों के लिए एक फ्री चेक अप,इलाज एवं दवाईयां वितरित किया गया। उपस्थित डॉ पी के श्रीवास्तव के अगुवाई में 82 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया उसके उपरांत उन मरीजों का इलाज कर दवाई वितरित किया गया। इस कैम्प टीम के डॉ पी के श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव,राकेश,पवन, जावेद खान के द्वारा मरीजों का इलाज किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान,सैफुल्लाह खान,अहमद हुसैन,आतिफ खान राशिद खान,फरमान खान सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

