आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
सदर तहसील व विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा अगया टोला अकटहिया में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 के निकट स्थित सिंचाई विभाग की छःएकड़ जमीन नगर पालिका प्रशासन महराजगंज द्वारा कूड़ा-कचरा के उचित निस्तारण एवं प्रवंधन हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से चिन्हित किया गया है। तत्क्रम में नपा महराजगंज द्वारा शहर का कचरा गिराने हेतु कचराप्रबंधन का मार्ग बनाने की गरज से नपा कर्मियों द्वारा सोमवार को लाए गए जेसीबी व मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का ग्रामीणों ने विरोध कर प्रदर्शन किया और बैरंग लौटा दिया । इस बावत ग्रामीणों का कहना है कि शहर का कचरा यहां कत्तई नहीं गिरेगा इसके लिए हम लोग जान तक दे देंगे।लोगों का कहना है कि कचरा प्रवंधन जहाँ होना है उसी जमीन के नजदीक एक विद्यालय, दुर्गा मंदिर,ब्रम्हडीह स्थान सहित दर्जनों रिहायशी मकान हैं।गांव में कचरा गिराने से पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा तथा लोगों में अनेक प्रकार की संक्रामक बीमारी उत्पन्न हो जाएगी।प्रदर्शन करने वालों में रामनारायण गुप्त, सोनू पांडेय, विजय बहादुर चौधरी, सूर्यनारायण चौधरी, जयराम चौधरी, रामनिवास, रामक्यास, जितेंद्र चौधरी,झिनका देवी, उर्मिलादेवी आशा,राजमती सुशीला,सुभावती,दिनेश शर्मा, पारस चौधरी, कन्हैया लाल, शिवरतन आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।इस मौके पर हल्का लेखपाल छोटेलाल चौधरी और घुघली के हल्का उपनिरीक्षक अंकित सिंह लोगों से जिले के उच्चाधिकारियों से मिल कर समस्या के समाधान कराने व शांति बनाए रखने की अपील कर कानून व्यवस्था व्यवस्था बनाने रखने की बात कर रहे थे।