आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
घुघुली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा गोपाला में सफाईकर्मी गायब रह रहा है आलम ये है कि सफाईकर्मी का इंतजार करते - करते जब वह नहीं आता है तो कुछ ग्रामीणों के द्वारा ही नाली सफ़ाई का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश व भारत सरकार के द्वारा सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। और ग्रामीण स्वंय नाली व कुड़े-कचरे की सफाई करने पर मजबूर हैं।


