आर पी पी न्यूज़ : महराजगंज सवांददाता जिब्राइल -परतावल क्षेत्र के अनध्या ग्राम सभा में स्थित गौशाला में आज एक गाय की मृत्यु |
सरकार के तमाम कोशिश के बावजूद गौशालाओ में गाय की मृत्यु रुकने का नाम नही ले रहा है लगातार हो रहे गायो की मृत्यु एक चिंता की विषय है कि करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी गायो की मृत्यु रुक नही रही ऐसा लग रहा है की सारी कोशिशे केवल कागज के पन्नो में ही हो रही है प्रशासन मौन बना हुआ है
ताजा मामला परतावल क्षेत्र के अनध्या ग्राम सभा में स्थित गौशाला की है जहा आज सुबह एक गाय की मृत्यु होगई आर पी पी न्यूज़ टीम द्वारा जब गौशाला के कर्मचारियों से पूछताछ किया तो गाय के मृत्यु का सही कारण न बताया गया तथा गाय के मृत्यु पर टाल मटोल करने लगे | अब देखना है की प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है |

