गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 7 October 2019

RPPNEWS

नवमी के दिन श्रद्धालुओं ने किया कन्या पूजन



*आर. पी.पी.न्यूज़*
   ब्यूरो चीफ महराजगंज : 

 भिटौली, महराजगंज
  भिटौली और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को नवरात्र के नौवे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्या पूजन व हवन  कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, देवी मंदिरों में भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।नवमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में कन्याओं को भोजन कराया और उनका पूजन भी किया। साथ ही कन्याओं को उपहार भी दिए गए। श्रद्धालुओं ने भिटौली, देउरवा, कामतारोड दुर्गा मंदिर  में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में देवी मां के जयकारें गूंजते रहे। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :