गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 7 October 2019

RPP NEWS

परतावल: नवरात्र में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं से सज जाता है परतावल,दर्शन के लिए लाखों की संख्या में आतें हैं श्रद्धालु, देखिए कैसा है परतावल और परतावल का मेला

आर.पी.पी न्यूज़:परतावल/महराजगंज: शारदीय नवरात्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, तो क्यो न बात की जाए महराजगंज जनपद में पड़ने वाले परतावल ब्लॉक की. महराजगंज जनपद में अपने कुछ खास कार्यों से पहचान बना पाने वाले परतावल की कहानी भी बहुत निराली साहब। परतावल चौक से लेकर परतावल बाजार तक का ये क्षेत्र पनियरा विधानसभा में पड़ता है। सैकड़ो वर्षो परतावल बाजार और नवरात्रि/दसहरा का मेला इस क्षेत्र की जनता को अपने ओर आकर्षित करता, जहाँ हर बृहस्पतिवार को लोगों के घर बाजार के माध्यम से दो जून की रोटी, सब्जी का प्रबन्ध होता है तो वहीं प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में दसहरा का मेला भी लगता है. जहाँ माँ दुर्गा,काली,लक्ष्मी,गणेश इत्यादि देवी-देवतागण अपने-अपने वाहनो पर विराजमान होकर मेलें में आए हुए भक्तों को अपने भव्य और विराट प्रतिमाओं का
दर्शन देकर कष्ट हर लेतें है। परतावल के व्यपारियों और नव युवकों द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, और दूर-दूर से मेलें में समान बेचने आए बिक्रेताओं में भी खुशी होती कि क्यो यहाँ मात्र दो दिन के चलने वाले मेले में करोड़ों का व्यापार हो जाता है। परतावल की मेंला में आए हुए जनता की भीड़ को देख पुलिस के भी पशीने छूट जातें है लेकिन,  पुलिस के जवान भी भक्तों की सुरक्षा में को कसर नही छोड़ते, कई सड़को का रुट डायवर्सन भी मेलें से होने वाली भीड़ को देखकर कर दिया जाता है। तरह - तरह से सजा परतावल में माता का पंडाल और उसमें लगे लाइट भी कारीगरों की कार्यकुशलता को  बड़ी बारीकी से दिखता है। यही कारण है कि आज नये-नये संगीत क्षेत्र के युवा कलाकार और भोजपुरी लोक गायक परतावल के मेला पर आधारित संगीत की रचना कर अपने मीठे स्वर से क्षेत्र की जनता का मन मोह ले रहें है।
अगर राजनीतिक दृष्टिकोण से परतावल को देखा जाए तो पनियरा विधानसभा क्षेत्र का सीट भी यहीं की जनता तय कर देती है आज यही कारण है कि चुनाव में विजयी होने वालें नेताओं का डेरा भी परतावल ही बना रहता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी परतावल का बहुत बड़ा योगदान रहा है, जहाँ  कई वर्षों से संचालित कॉलेजों में पंचायत इंटर कॉलेज, पानमती बालिका इंटर कॉलेज ने अपने शिक्षा रूपी आशीर्वाद से कइयों छात्र/छात्राओं को विश्व स्तर के पटल तक पहुँचाया है तो लाखों विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने का प्रयास भी किया है, कई जुनियर पब्लिक स्कूलों के साथ-साथ यहाँ सीबीएसई की मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज भी संचालित हो रहीं है। और यहाँ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह  जी भी अपना कई वर्षों से कॉलेज संचालित कर शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान कर रहें हैं।
लेकिन परतावल ब्लॉक नगरपालिका का जो सपना देख रहा है ये कब पूरा होगा इसका कोई जवाब किसी के पास नही है?........ आइये आर.पी.पी न्यूज़ के साथ चले परतावल में माँ का दर्शन कर मेला का आनन्द लें। और अपने बच्चे तथा साथियों का  ख्याल रखते हुए मेला का आनन्द लें। पुलिस सहायता डायल 100, एंबुलेंस 108,102.....
आर.पी.पी न्यूज़ के लिए राजन पटेल की रिपोर्ट।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :