आर पी पी न्यूज़ :सवांददाता राम आशीष - ग्राम सभा बासपार बैजौली में ट्रांसफार्मर लगे पोल टुटने पर बिजली चल रही है। बताते चलें कि ग्राम सभा बासपार बैजौली में पानी टंकी निर्माण का काम चल रहा है और सड़क के बिचो बिच सड़क तोडकर पुरे गांव में पानी टंकी की पाईप डाला जा रहा है और जिसमें गांव के तालाब से चौराहे को जोड़ने वाली सड़क को JCB से तोड़कर खुदाई हो रही थी जिसमें ट्रांसफार्मर के पास खुदाई करते ही JCB से लगी ठोकर के वजह से 63.KVA ट्रांसफार्मर लगा पोल टुट गया और लगभग 2 सप्ताह से बिजली सप्लाई टुटे हुए पोल चल रही है और अभी तक पोल नहीं लगाया गया और राहगीरों और गांव वालों को टूटे हुए पोल की वजह से काफी दिक्कत काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। टुटे हुए पोल पर चल रहे बिजली सप्लाई कभी भी बड़ी घटना को दावत दे रहा है और जिस प्रकार से पोल टुटा है देखते ही डर लग रहा है जिस रास्ते पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ वह रास्ता कई गांव को जोड़ता है और आने जाने वाले को हमेशा डर लगा रहता है कि घर जाने के वक्त कहीं अप्रिय घटना घट जाए टुटे हुए पोल पर लगे ट्रांसफार्मर से दो गांवों की बिजली सप्लाई चल रही है और अभी तक इस टूटे हुए पोल को लेकर जिम्मेदार मौन है।

