आर पी पी न्यूज़ :ब्युरो महराजगंज:- पनियरा ब्लाक के ग्राम सभा सतगुरु में राज्य वित्त और 14वां वित्त भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है यहां कागजों में विभिन्न कार्यों को दिखा कर बड़े पैमाने पर सरकारी धन का बंदरबांट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है । ग्राम सभा के धर्मेन्द्र लघु माध्यमिक विद्यालय में जहां शौचालय निर्माण आज भी अधूरा पड़ा हुआ है वही शौचालय निर्माण के मद में आया धन पूरा भुगतान करा करके बंदरबांट कर लिया गया है इन तस्वीरों को देख कर के आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से यहां बंदरबांट का खेल चल रहा है विद्यालय के हेड मास्टर का कहना है कि पिछले वित्त वर्ष में शौचालय का निर्माण कराया गया है जो आज भी अधूरा पड़ा हुआ है आपको बता दें कि इस विद्यालय में वर्ष दो हजार अट्ठारह उन्नीस में राज्य वित्त से शौचालय के निर्माण में ₹67516 17-03-2019 को खर्च किया गया है वही 27-3- 2019 को ₹141932 शौचालय निर्माण के मद में ही खर्च दिखाया गया है वही कागजों में तो भुगतान पूरा करा लिया गया है लेकिन धरातल पर आज भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

