गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 4 November 2019

RPPNEWS

महराजगंज में अधिवक्ताओं ने किया डी एम के खिलाफ प्रदर्शन व लगाये मुर्दाबाद के नारे


आर. पी.पी.न्यूज़ 
       संवाददाता नूर मोहम्मद : 
आज जनपद महराजगंज में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के द्वारा एक जुलुस निकाल कर अधिवक्ताओं ने डी एम के खिलाफ प्रदर्शन किया व मुर्दाबाद के नारे लगाये। ज्ञात हो कि पिछले दिनों तीस हजारी कोर्ट नई दिल्ली में अधिवक्तगण के साथ कि गयी मार-पीट एवं आये दिन अधिवक्तागण की सम्पूर्ण देश में हो रही निर्मम हत्या से अधिवक्तागण काफी दुःखी है तथा उन्होंने शासन के समक्ष कुछ निम्न मांगो को रखा । जैसे कि तत्काल अधिवक्ता सुरक्षा नियम लागू किया जाये , मृत अधिवक्तागण को तत्काल पचास लाख रुपये व घायल अधिवक्तागण को बीस लाख रूपये दिलाया जाये और तीसरा यह कि तीस हजारी कोर्ट में हुई घटना के संबंध में दोषी पुलिस वालों को तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाये। लेकिन डी एम कार्यालय में अधिवक्ताओं को उपेक्षा का शिकार भी होना पड़ा जिससे आहत अधिवक्ताओं ने डी एम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये।


RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :