गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 26 November 2019

RPP NEWS

बिशप एकेडमी के छात्र आर्यन सिंह ने सी.बी.एस.ई. की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया जनपद का मान

बिशप एकेडमी के छात्र आर्यन सिंह ने सी.बी.एस.ई. की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया जनपद का मान

आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता  इरफानुल्लाह खान -सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा 19 नवंबर से 24 नवंबर 2019 तक सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में सी.बी.एस.ई. नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2019 का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें महाराजगंज बिशप एकेडमी के छात्र आर्यन सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 17 देशों के खिलाड़ी आए जिसमें तृतीय स्थान प्राप्त कर छात्र ने अपने पूरे देश का मान बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जी. एस. गिरी ने बताया कि आर्यन सिंह ब्लैक बेल्ट है और उक्त प्रतियोगिता में 17 आयु वर्ग मैं अंडर 68 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और ब्रोंज मेडल जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया। आर्यन सिंह पहले भी कई प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय पदक जीत चुके हैं।
विद्यालय के अध्यापकों ने ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :