गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 26 November 2019

RPP NEWS

महाराजगंज टैलेंट सर्च कॉन्टेस्ट में आठवां व दसवां स्थान लाकर ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

महाराजगंज टैलेंट सर्च कॉन्टेस्ट में आठवां व दसवां स्थान लाकर ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

आर पी पी न्यूज़ : सवांददाता इरफानुल्लाह खान -ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विनय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत विद्यालय के सह संचालक आशुतोष मिश्र ने माला पहनाकर किया।
महाराजगंज टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन महाराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा बिशप एकेडमी में हुआ, जिसमें जिले के 32 स्कूल के 401 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आठवां व दसवां स्थान लाकर परचम लहराया।
प्रतियोगिता के ग्रुप प्रथम में खजुरिया ग्राम सभा के मिथिलेश वर्मा ने 8वां,अमन गुप्ता ने 13वां,रुद्रपुर ग्राम सभा की रचना भारद्वाज ने 15वां,आरिफ अली ने 19वां,अमित साहनी ने 20 वां व सत्य प्रकाश सिंह ने 23वां स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के ग्रुप द्वितीय में रुद्रपुर ग्राम सभा के विपिन यादव ने 10वां, भड़रा के सूर्य लाल मौर्या ने 19वां, सुप्रिया यादव ने 21वां, रूबी साहनी ने 29वां व कनैला ग्राम सभा की निहारिका सिंह ने 30वां स्थान प्राप्त किया।
12 में से कुल 11 छात्र टॉप 30 में रहे। ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय में सम्मान समारोह के तहत सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के संचालक आशुतोष मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दिया और बताया कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए जीवन में निरंतर लगे रहना चाहिए,एक दिन सफलता जरुर मिलेगी।
उप-प्रधानाचार्या प्रिया त्रिपाठी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया वह जिला स्तर पर जाकर इतना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बहुत बधाई दिया।
विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्र ने बताया कि सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद ग्रामीण अंचल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले में आठवां दसवां स्थान लाने के लिए मिथिलेश व विपिन की जमकर सराहना की और बताया कि सच्ची लगन और निष्ठा से सब कुछ पाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि हम सब ग्रामीण अंचल की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित होकर लगे हुए हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ विनय कुमार गुप्त ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अगर बच्चे सच्ची लगन से सीखने की कोशिश करें तो कोई भी हुनर प्राप्त कर सकते हैं किसी भी क्षेत्र में नाम रोशन कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार मिश्र ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस विद्यालय के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ अन्य सभी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और विद्यालय का मान बढ़ाते हैं।

इस समारोह में अंशिका त्रिपाठी,पुष्पा भारती, पलक चौधरी, कौशल्या वर्मा, विजेता शाही, बलराम सिंह, वीरेंद्र यादव, शबनम खातून आदि उपस्थित रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :