गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 26 November 2019

RPP NEWS

प्रधानाचार्यों की बैठक,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

वरिष्ठ संवाददाता: रिज़वानुल्लाह खान की रिपोर्ट:
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: जिलाअल्पसंख्यक कल्याणअधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनपद के समस्त अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों की एक बैठक विकास भवन सभागर में हुई जिस में तमाम अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।
बैठक में मदरसा बोर्ड के फार्म आन लाइन भरे जाने ,हज 2020 पर जाने वाले लोगों को फार्म आन लाइन कराने ,नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत प्रान नम्बर आवंटित किए जाने तथा मदरसों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिला अल्पसंख्यक कल्याणअधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने इन तमाम बातों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया मदरसा बोर्ड की परीक्षाये मदरसों में ही होने की उम्मीद है इस लिए परीक्षा केंद्रों के लिए सी सी टी वी कैमरा होना आवश्यक है इस कि उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, हज 2020 के लिए जनपद के कोटा के सापेक्ष कम आवेदन हुए हैं फार्म आन लाइन करने की तिथि 05 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है इस लिए लोगों को इस कि जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि हज पर जाने के इच्छुक कोई महरूम न रहने पाए,जिला अल्पसंख्यकअधिकारी ने समस्त प्रधानाचार्य लोगों से अपेक्षा की के वह मदरसों में पढ़ाई की गुणवत्ता में और सुधार लाएं शिक्षा से वंचित बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए मुहिम चलाएं,मदरसों में बच्चों के लिए खेल कूद का प्रबंध करें तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें,उन्हें ने आश्वासन दिया कि मदरसा और उस से जुड़े अधयापकों के समस्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किये जायेंगे,
उपस्थित मुख्य लोगों में प्रधानाचार्य बजौली मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान मिस्बाही,मौलाना,गयासुद्दीन खान निज़ामी,मौ,शहाबुद्दीन फ़ैज़ी,मौ,मोइनुद्दीन ,मौ,शान मुहम्मद,बिलाल,अहमद,मौ,सैय्यद अली,निज़ामी,मौ,मतलूब,अहमद,के नाम शामिल हैं ,इस अवसर पर कार्यालय बड़े बाबू,बृज भूषण पटेल भी उपस्थित रहे।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :