गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Tuesday, 26 November 2019

RPP NEWS

22 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने मनाया भारतीय संविधान दिवस

आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: आज दिनांक 26 नवंबर 2019 समय 10:00 बजे 22 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के 128 जवान आवासीय भवन में अत्याधुनिक व्यायाम कक्ष का उद्घाटन श्री मनोज कुमार सिंह कमांडेंट 22 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कर कमलों द्वारा किया गया इस  का उद्देश्य यह है कि जवान अपने आप को शारीरिक व्यायाम के माध्यम से अपने आप को फिट रख सके | उसी के साथ ही समय 11:00 बजे 22 वी वाहिनी  परिसर में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया  जिसमें श्री मनोज कुमार सिंह कमांडेंट 22 वी वाहिनी द्वारा भारतीय संविधान दिवस के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि 26 नवंबर 1949 भारतीय संविधान पारित हुआ इस उपलक्ष में वर्ष 2019 को संविधान को अपनाने के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जागरूकता फैलाने का भारतीय न्याय विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया 26 नवंबर यह दिन  भारतीय संविधान दिवस के रूप में  मनाया जाए | इसमें भारत सरकार के सभी मंत्रालय/कार्यालय/ प्रतिष्ठान मैं यह दिवस भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाने के लिए कहा गया है और हर साल 26 नवंबर यह दिवस भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाए | इस कार्यक्रम में श्री मनोज सनवाल उप-कमांडेंट 22 वी वाहिनी और श्री मुनेश कुमार सहायक कमांडेंट और सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे|

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :