आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
पनियरा क्षेत्र के ग्राम गोनहां में बबलू यादव पुत्र ब्रम्हदेव यादव के घर रेंजर पनियरा ने छापेमारी में अवैध साखू की चिरान लकड़ी, दो विंडो फ्रेम बरामद किया है । अवैध लकड़ी जब्त कर 26 वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई किया गया।इस छापेमारी टीम में वन क्षेत्र बाँकी पनियरा रेंजर महेशचन्द,वन दरोगा हरिकेश नायक,वन दरोग़ा विजय कुमार मौर्या, वन दरोगा सत्यप्रकाश चौरसिया सहित अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

