आर. पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
घुघुली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवां में कार्यदायी संस्था यू पी सी एल डी एफ द्वारा ड्रेन पर बना पूल किसी तरह बन तो गया लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते ग्रामसभा लक्ष्मीपुर देउरवां और टोला पिपरहियां के बीच बहने वाले ड्रेन पर पूल के किनारे ढ़लान और बाकी मरम्मत कार्य न होने से राहगीरों के साथ-साथ किसानों व आमजन को काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।इस समय खेती का कार्य चरम पर है जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य कृषि यंत्रों का आवागमन नहीं हो पा रहा है जिससे इन दो ग्रामसभाओं के साथ अन्य गाँवों के किसानों व राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं कार्यदायी संस्था कार्य अधूरा छोड़ फरार बताया जा रहा है।


