गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 19 December 2019

RPP NEWS

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में कई जगहों पर विरोध, धारा 144 लागू, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, लाईव अपडेट

आर.पी.पी न्यूज़(नई दिल्ली)

खास बातें

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। वहीं गुरुवार को कुछ प्रदर्शनों के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। पढ़ें दिनभर की अपडेट्स...

लाइव अपडेट

10:41 AM, 19-DEC-2019

कुल 14 मेट्रो स्टेशन हुए बंद, यहां नहीं रुकेगी ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के नाम हैं- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन।
10:11 AM, 19-DEC-2019

लाल किले के आसपास धारा 144 लागू

दिल्ली पुलिस ने आज दिल्ली में जगह-जगह होने वाले प्रदर्शनों के चलते लाल किले के आसपास कई इलाको में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत प्रभावित इलाके में 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते। 
0 AM, 19-DEC-2019

ये आठ स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के नाम हैं- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :