आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
महराजगंज से बहुत बड़ी खबर: 22 लेखपालों को किया गया सस्पेंड, मचा हड़कंप, सरकारी कार्यो में लापरवाही बरतने,व बाधा डालने के आरोप में किया गया सस्पेंड,पिछले कई दिनों से मांगो को लेकर धरने पर थे लेखपाल,लेखपालों पर अब तक कि बड़ी कार्यवाही
अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से तहसीलों पर भी धरना दिया था। इसके बाद चार दिनों से जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। इससे जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, भूमि संबंधि विवादों, खसरा, खतौनी, किसान सम्मान निधि, सत्यापन, पैमाइश आदि का कार्य प्रभावित हो गया हैं। शासकीय कार्य प्रभावित होने पर जिला प्रशासन ने लेखपाल संघ के जिला पदाधिकारियों व तहसील पदाधिकारियों समेत कई लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई की है।

