आर.पी.पी.न्यूज
संवाददाता नूर मोहम्मद :
दिनांक 16-12 -2019 को बांकी वन क्षेत्र पनियरा में समय लगभग 1:00 बजे माधोनगर स्थित लालजी वर्मा के आरा मशीन पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान 2 बोटा साखू व सागौन 16 नग ( गोल व चिरान) लकड़ीयां बरामद हुईं। आरा मशीन को सीज कर भा. वन अधिनियम 1927 के तहत कार्रवाई किया गया । इस छापेमारी टीम में वन दरोगा विजय कुमार मौर्य, वन दरोगा अजित पति त्रिपाठी, वन दरोगा सत्यप्रकाश चौरसिया, वन रक्षक पंकज कुमार मौजूद रहे।


