गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 16 December 2019

RPP NEWS

न्यूज़ एजेंसी के विडियो पत्रकार को मारने वाले कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज:घुघली: कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जद्दु पिपरा के कोटेदार द्वारा एक न्यूज़ ऐजेंसी के रिपोर्टर सारेआम थप्पड़ मारने और बीच रास्ते मे घेर कर पुलिस के सामने उसके लड़के द्वारा रिपोर्टर की पिटाई का मामला जैसे ही तूल पकड़ा पुलिस अपनी नाकामयाबियों छिपाते हुये आखिर में कोटेदार मिठाई लाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
अब देखना ये है कि तमाम मिडिया संस्थानो और पत्रकारों के आलोचना और ज्ञापन जिलाधिकारी के सौपने के बाद अब कुछ हरकतों में आई है, आपको बता दें कि दिनांक 14 दिन शनिवार को जद्दु पिपरा के कुछ ग्रामीणों के शिकायत पर उनकी राशन की समस्या को जानने पहुंचे एक न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर को विडियो कवरेज करने के कोटेदार ने सबके सामने थप्पड़ मार दिया तथा उसका लड़का पुलिस चौंकी जाते वक्त रास्ते मे घेर कर दबंग व्यकियों को लेकर उसकी पिटाई कर दी।
अब जब मामला मीडिया में उछाला गया और संबंधित न्यूज़ ऐजेंसी के अधिकारियों ने जब जिला प्रशासन से बात की तो मामला तूल पकड़ा और कोटेदार के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जाँच में जुट गई है।
सवाल ये है कि जब सरकार मीडिया को लेकर इतनी सुरक्षा की बात करती है और 24 घण्टे के अन्दर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की बात करती है, तो आखिर किसके दबाव में प्रशासन कार्य कर रही? और क्या अब राजनैतिक दबाब में कानून कार्य करेगी क्या, ये कहना इस लिए है कि रिपोर्टर को मारने वाला कोटेदार भी बहुत राजनैतिक किस्म का व्यक्ति है।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :