गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 11 December 2019

RPP NEWS

महराजगंज: जितेंद्र यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो वरना करेंगे आंदोलन:यादव महासभा प्रभारी अरविंद यादव

यादव महासभा प्रभारी महराजगंज अरविन्द यादव ने प्रशासन से जितेंद्र यादव के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का किया मांग

यादव महासभा प्रभारी महराजगंज: अरविंद यादव
आर.पी.पी न्यूज़:(परतावल)महराजगंज: सपा नेता जितेंद्र यादव के हत्या से पूरे क्षेत्र में गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है क्षेत्र के सभी लोगों में दहशत का माहौल है।आपको बता दें कि 2 महीने पहले भी जितेंद्र पर जानलेवा हमला हुआ था और उस हमले में जितेंद्र बाल-बाल बच गए थे लेकिन फिर 2 महीने बाद जितेंद्र पर फिर जानलेवा हमला होता है और जितेंद्र को मौत हो जाती है वही एक साथी का हालत बेहद गंभीर बना हुआ है सपा नेता जितेंद्र यादव हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने फरेंदा से बीजेपी विधायक बजरंग बहादुर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है. मृतक की पत्नी ने अपने तहरीर में बीजेपी विधायक पर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया है. हालांकि थाने पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं. मामले में अभी तक बीजेपी विधायक के खिलाफ कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. पुलिस ने एक दूसरी तहरीर पर नामजद व अज्ञात बदमाशों की खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक जितेंद्र यादव
बता दें सोमवार को फरेंदा थाना क्षेत्र के महुअवा चौराहे पर सपा नेता जितेंद्र यादव अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी. जितेंद्र यादव को चार गोली लगी थी और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई थी. इस हमले में जितेंद्र का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।युवा नेता अरविन्द यादव ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द से जल्द जितेंद्र के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनके परिजन और क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर हम आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :