गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 11 December 2019

RPP NEWS

श्यामदेउरवां थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण,दस्तावेजो कि जाँच कर महत्वपूर्ण बिंदुंओ पर की चर्चा

राजन पटेल की रिपोर्ट:
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: श्यामदेउरवां थाना पर बुधवार को एस पी रोहित सिंह सजवान ने आकस्मिक बैठक कर क्षेत्र में हो रहें घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी हाल में जनता के समस्याओं का निस्तारण करें, उन्होंने ये भी बताया कि जनपद मे पराली जलाने वालों पर सख्त कार्यवाही हो रही अगर क्षेत्र में कहीं भी पराली जलाने की घटना सामने आतीं है तो पराली जलाने वाले किसानों पर आईपीसी की धारा 151 में चालान किया जाएगा इतना ही नही पराली जलाने वाले किसानों को एक लाख रुपये जुर्माना तथा 5 साल के कारावास से दण्डित किया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि कूछ किसान यह सोचकर पराली जला रहे है कि हमे कोई देख नही रहा तो उनकी सोच गलत है सीधे सेटलाइट से किसानों के पराली जलाने की घटना को कवर कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
 साथ ही साथ पीआरवी जवानों को नये शासनादेश के बारे बताते हुए कहा कि यदि कोई महिला अपनी सुरक्षा को लेकर फोन करे तो उसे सुरक्षा उपलब्ध कराना है और उनके परिजनों को फोन कर सूचित कर अपने उस स्थान पर बुलाएं उसके बाद ही महिला को घर छोड़े।
एस पी ने वाहन चोरी की घटनाओं पर भी सख्ती से लगाम लगाने तथा चोरों को पकड़ वाहन बरामद करने का भी निर्देश दिया, एसपी रोहित सिंह सजवान ने श्यामदेउरवां थाने में कई बिंदुंओ पर चर्चा की इस मौके पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार, श्यामदेउरवां एसएचओ निर्भय सिंह, परतावल चौंकी इंचार्ज रामचरण,एस आई शमसाद अली,एस आई, प्रिंस कुमार सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :