गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 2 December 2019

RPP NEWS

आल इंडिया टीचर्स ऐसुसीएशन मदारिस अरबिया की मीटिंग,नई कार्यकारणी का हुआ गठन

आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: 
सिविल लाइन में स्थित जामिया रिज़्विया नुरुल उलूम में आल इंडिया टीचर्स ऐसुसीएशन मदारिस अरबिया की एक मीटिंग आज दिन में 1 बजे मौलाना गयासुद्दीन खान निज़ामी की अध्यक्षता में हुई ,जिस में जनपद के अनुदानित व मान्यता प्राप्त मदरसों के अधिकांश प्रधानाचार्य व अध्याक भारी संख्या में उपस्थित हुए,मीटिंग में कई मुख्य मुद्दे पर चर्चा हुई जिस में मदरसा अध्यापकों के वेतन,जी पी एफ लोन, कुछ मदरसों के अध्यापकों की रुके हुए वेतन को जारी कराने, छात्र वृत्ति,आधुनिक अध्यापकों के 4 वर्ष से रुके मानदेय को केंद्र सरकार से  जारी कराने पर विचार, और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिलाध्यक्ष मौलाना गयासुद्दीन खान निज़ामी,हाजी सैफ़ुद्दोजा खान,मौलाना सदरुद्दीन बरकाती,
मौ,महबूब आलम,मौलाना वसिउल्लाह,मौलाना गयासुद्दीन  नूरी,रिज़वानुल्लाह खान,समेत अन्य लोगों ने अध्यापकों के मसाएल पर विस्तार से चर्चा की और अपने सुझाव रखे,सब ने एक स्वर से कहा की यदि हम संगठित रहेंगे तो हमारा बड़ा से बड़ा मामला आसानी से हल होजायेगा,यदि हमारे अंदर बिखराव रहेगा तो हमेशा उत्पीड़न सहना पड़ेगा,संगठन को और मजबूत तथा सक्रिय बनाने पर सब ने जोर दिया,मीटिंग में संगठन की नई कार्यकारणी का चुनाव भी कराया गया ।
बैठक का संचालन उपाध्यक्ष मौलाना अशरफ नूरानी पनियरा,ने की,इस अवसर पर उपस्थित मुख्य लोगों में मौलाना शाह मुहम्मद,मौलाना,शब्बीर अहमद निज़ामी,कारी अशफ़ाक़ अहमद,मौलाना अताउद्दीनशम्शी,मेराज अहमद,आदि के नाम शामिल हैं।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :