गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 2 December 2019

RPP NEWS

वार्षिक खेल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस का रहा दबदबा

संवाददाता: इरफानुल्लाह खान:
आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: 
ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को किया गया। 3 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ ए. वी. त्रिपाठी ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है और वे संघर्ष के प्रति सजग रहते हैं। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने की प्रेरणा हमें खेलों से मिलती है।
विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्र ने कहा कि खेल से बच्चों के अंदर शारीरिक ,मानसिक, विकास होता है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने विभिन्न खेलों में जिस तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उषा मिश्रा ने कहा कि जो बच्चे पढ़ने के साथ-साथ खेल में भी प्रतिभाग करते हैं वे चुस्त और आलस्य रहित होते हैं। मनुष्य को जो पाठ शिक्षा नहीं सिखा पाती वह खेल का मैदान सिखा देता है।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय मिश्र (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) ने कहां विद्यार्थी जीवन मानव जीवन की आधारशिला है। अध्ययन के साथ-साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है, इससे बच्चों में धैर्य, सहनशीलता, क्षमा जैसे गुणों का विकास होता है।
विद्यालय के सह- संचालक आशुतोष मिश्र ने कहा कि हार जीत की भावना लाए बिना खेलों में अपनी सहभागिता दर्ज करवानी चाहिए। प्रतिभाग करना किसी चीज में हार या जीत से बड़ी चीज होती है।
उप-प्रधानाचार्या प्रिया त्रिपाठी ने कहा कि
खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल के बिना जीवन नीरस है। वे हमारे दिमाग को प्रशिक्षित करते हैं और हमारी सोच को आकार देते हैं।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर वर्ग की 100 मीटर रेस में ब्लू हाउस के आदित्य साहनी प्रथम, ग्रीन हाउस के पवन राय द्वितीयएवं रेड हाउस के राजवीर विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।स्पून रेस में ब्लू हाउस के आकाश शर्मा प्रथम,ग्रीन हाउस के पवन राय द्वितीय और ब्लू हाउस के सुधीर चौहान तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में रेड हाउस के आरिफ अली प्रथम, येलो हाउस के सतीश चौहान द्वितीय और ग्रीन हाउस के विपिन यादव तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के विपिन यादव प्रथम, यल्लो हाउस के सतीश चौहान द्वितीय और ग्रीन हाउस के सूर्य लाल मौर्या तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुई सीनियर वर्ग की 200 मीटर रेस में ब्लू हाउस के राहुल चौहान ने प्रथम,ग्रीन हाउस के सूर्य लाल मौर्या ने द्वितीय और ग्रीन हाउस के ही विपिन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीनहाउस और कबड्डी प्रतियोगिता में यल्लो हाउस विजेता रहा।ब्लू हाउस ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता पर अपना दबदबा बनाया।
मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न खेलों में विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशिका त्रिपाठी,पुष्पा भारती, कौशल्या वर्मा,पलक चौधरी,विजेता शाही, वीरेंद्र यादव,बलराम सिंह एवं शबनम खातून आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :