गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Monday, 16 December 2019

RPP NEWS

कोटेदार द्वारा पत्रकार पर हुए हमले और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी को मीडिया संस्थान के चेयरमैन ने सौंपा ज्ञापन

आर.पी.पी न्यूज:महराजगंज(ब्यूरो) चौथे स्तम्भ पर लगातार हो रहे हमले, उत्पीडऩ, फर्जी मुकदमे दर्ज करने व हत्याओं के विरोध में आज महराजगंज के पत्रकारों और न्यूज़ ऐजेंसी संचालकों ने मीडिया कर्मि के ऊपर कोटेदार द्वारा किए गये हमले और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया और 
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान बताया गया कि देश व प्रदेश में पत्रकारों पर आए दिन हमले व उत्पीडऩ की घटनाओं के अलावा हत्याएं की जा रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के महराजगंज में प्रमुख न्यूज़ ऐजेंसी के रिपोर्टर वशिष्ठ गुप्ता पर समाचार संलग्न करते समय कोटेदार द्वारा हमला कर दिया गया और पुलिस चौंकी जाते वक्त कोटेदार के लड़के द्वारा रास्ते मे घेर कर पिटाई कर दिया गया इस घटना से पत्रकार जगत ही नहीं आम जनमानस और कई मीडिया संस्थानों में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। इस प्रकार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि पुलिस व प्रशासन लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के लिए कितना संवेदनशील है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने वशिष्ठ गुप्ता के ऊपर हमला करने वालों को कठोर सजा देने व पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की। इसके अलावां आर.पी.पी न्यूज़ ऐजेंसी के चेयरमैन राजन पटेल ने कहा कि यदि पत्रकार किसी दुर्घटना या घटना में मौत का शिकार होता है तो उसके परिजनों को आर्थिक सहायता के तौर पर 20 लाख रुपये प्रदान करने, देश मे भर में पत्रकारो के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच एक जांच कमेटी बना कर करने, फर्जी मुकदमों को निरस्त करने, बिना जांच के पत्रकारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने, द्वेष भावना के चलते पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की मांग की गयी। अपेक्षा करते हुए चेतावनी दी गयी कि पत्रकारों का उत्पीडऩ जारी रहा तो सभी मीडिया संस्थाने और मीडिया कर्मी एक जुट होकर संघर्ष की लड़ाई लडेंगे। इस मौके पर महबूब अली, गणेश पटेल,नूर मोहम्मद,जिब्राइल, अविनाश,मोहसिन, इम्तियाज, वशिष्ठ, कलामुद्दीन, प्रशांत सहित तमाम मिडिया कर्मी उपस्थित रहें।

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :