गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Wednesday, 25 December 2019

RPP NEWS

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के आदेश पर शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करने वाले पर मुकदमा दर्ज ,


आर पी पी न्यूज़ : ब्यूरो महराजगंज -यूपी के महाराजगंज जनपद के पनियारा थाना अंतर्गत ग्राम माधव नगर का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है गांव के एक ही युवक द्वारा गांव के युवती के साथ शादी का झांसा दे कर बहुत दिनों से दुष्कर्म करता  रहा था युवती द्वारा दबाव बनाने पर युवक द्वारा युवती से शादी भी कर लिया गया पुलिस चौकी मुजरी पर युवक के परिजनों तथा युवती के परिजनों के समक्ष युवक द्वारा पत्नी के रूप में स्वीकार कर अपने परिजनों सहित घर लेकर गया परंतु उसी रात युवक के परिजनों एवं युवक के रिश्तेदारों द्वारा युवती को मारपीट कर मरणासन्न कर घर के कुछ दूर स्थित बगीचे के पास फेंक दिया जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो पीड़िता सहित परिजन  पनियरा थाना पर पहुंचे परंतु थाने  द्वारा उल्टा ही  पीड़ित परिवार पर  ही मुकदमा लिखने की धमकी दे कर थाने से भगा दिया गया|  पीड़ित परिवार द्वारा घटना की जानकारी भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव राम आशीष को  दिए, भारतीय किसान यूनियन संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित युवती परिजनों सहित पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के कार्यालय पर पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी,अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के द्वारा  प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थानाध्यक्ष को मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी करने का फरमान जारी किया , थाना पनियरा पर अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में धारा 366 376 323 504 506 में मुकदमा पंजीकृत कर किया |   आपको बताते चले कि युवक पहले से ही शादीशुदा था परंतु युवती को अपने प्रलोभन एवं झांसे में लेकर लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा पूछे जाने पर भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव राम आशीष ने बताया कि दोषी अभियुक्तों की यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन बड़े पैमाने पर थाना अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर वृहद धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष पनियारा ने दूरभाष पर बताया कि शीघ्र ही विवेचना के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी मुकदमा पंजीकृत किया गया

RPP NEWS

About RPP NEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :