अवारा पशु बने किसानों के लिए मुसीबत,मंडलायुक्त से की शिकायत
आर पी पी न्यूज़ (परतावल):-परतावल विकास खण्ड के श्यामदेउरवा क्षेत्र में छुट्टा और आवारा पशु बहुत समय से श्यामदेउरवा के आस-पास गाँव के किसानों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। इन दिनों सिवान में अधिक संख्या में पशु खेतों में किसानों के फसल को नुकसान और फसलों को तबाह कर रहे है और किसान चाह कर भी कुछ नही कर पा रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए श्यामदेउरवा निवासी सौरभ पाण्डेय ने कमिश्नर से लिखित शिकायत कर पशुओं के आतंक से निजात पाने के लिए कार्यवाही करने की मांग की है। सौरभ पाण्डेय ने पशुओं की समस्या के जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम व ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों से इस समस्या से अवगत करा चुके है,लेकिन पशुओं की समस्या जस का तस बना हुआ है। कमिश्नर से शिकायत के बाद थोड़ी उम्मीद जगा है जल्द ही पशुओं के आतंक से निजात मिल सकता है।