सोशल मीडिया पर भ्रामक हेडिंग लगा कर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ पड़ी तहरीर
आर पी पी न्यूज़ :महराजगंज नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) को लेकर जुमे की नमाज के दौरान शांति ब्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक ओर पुलिस दिन भर सक्रीय रही । जामा मस्जिद के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी थी तो वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की रात्रि में भ्रामक हेडिंग लगा कर सोशल मीडिया पर एक युवक ने खबर पोस्ट कर दिया जिससे पनियरा क्षेत्र का माहौल भी खराब हो सकता था । ग्रुप में जब क्षेत्रीय लोगों ने भ्रामक खबर को पढ़ी तो सब यह जानने का प्रयास करने लगे कि सच्चाई क्या है । रात्रि में इसी थाना क्षेत्र के एक जागरूक ने खबर पढ़ी तो शनिवार के दिन में पनियरा थाने में आरोपित युवक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के लिए तहरीर दे दी ।
मामले के सम्बंध में इसी थाना क्षेत्र के गेहूअना निवासी एक युवक ने थाने में जो तहरीर दी है उसके अनुसार उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार को जुमे की नामाज पढ़ने वह पनियरा स्थित जामा मस्जिद में गए थे । नामाज बाद या नमाज के पहले सीएए को लेकर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया था । फिर भी इसी थाना क्षेत्र के कुआँचप निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने तथा देश की एकता अखण्डता को खत्म करने जैसी भड़काऊ हेडिंग का समाचार पोस्ट किया । मैंने देश की एकता , अखण्डता पनियरा क्षेत्र की गंगा जमुनी तरजीह बनाए रखने तथा पनियरा क्षेत्र में ऐसा कोई अराजक तत्व साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने जैसी कोशिश की पुनरावृत्ति ना करे । उन्होंने आरोपित युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में पुलिस को तहरीर दे कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उच्च अधिकारीयों ने अधीनस्थ अधिकारियों को कड़ा निर्देश भी दिया है कि नागरिकता संशोधित कानून को लेकर यदि किसी के द्वारा माहौल सोशल मीडिया पर या किसी और प्रकार से बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कर्यवाही की जाए । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप कुमार शुक्ला से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।