आर.पी.पी.न्यूज़
संवाददाता नूर मोहम्मद :
कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुर में आज सुबह महराजगंज की ओर से आ रही ऊत्तर प्रदेश परिवहन की बस व परतावल की ओर से आ रही एक टेम्पो में आमने-सामने में भिड़ंत हो गयी जिससे टेम्पो में सवार लोग बुरी तरह से जख़्मी हो गए ।चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग आनन-फानन में टेम्पो में फंसे लोगों को बाहर निकाले । टक्कर तेज होने के कारण ऑटो पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। मौका देखकर बस चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

