गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 12 December 2019

RPPNEWS

खेलकूद प्रतियोगिता के साथ वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बाँधा शमा



आर.पी.पी.न्यूज़
    संवाददाता नूर मोहम्मद : 
शिक्षा ही स्वस्थ समाज की बुनियाद- जयमंगल
युवा देश के भविष्य चुने अच्छे रास्ते -जिलाधिकारी

शिक्षा ही स्वस्थ समाज की बुनियाद है 
  शिक्षा के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं है । अभिभावकों के साथ साथ शिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी है कि गुणवत्ता परक शिक्षा बच्चों को दे। उक्त बातें मुख्य अतिथि   सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयाग नगर भैंसा में आयोजित  वार्षिकोत्सव व मेधा सम्मान समारोह में कहीं।  कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट  अतिथि जिलाधिकारी डा उज्जवल कुमार ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। छात्र छात्राओं को  रुचि के अनुसार उनकों आगे बढ़ाए।आज के युवा ही देश के भविष्य हैं।  उन्होंने कहा कि शिक्षक उस कुम्हार की तरह होता है जो गीली  मिट्टी को बर्तन का रूप देता है उसी प्रकार शिक्षक बच्चों को निखारता है।मुख्य अतिथि व अति विशिष्ट अतिथि ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व मेधावियों तथा खिलाड़ियों  को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा परदेशी रविदास, संजय मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, मंत्री प्रदीप उपाध्याय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कैप्टन मजीबुल्लाह सिद्दीकी ने किया।    विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र मिश्र  ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय के शिक्षकों ने अतिथियों का माला व बैज लगाकर  सम्मान किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम व देश भक्ति,किसानी गीत से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर प्रबंधक जितेंद्र मिश्र संस्थापक प्रधानाचार्य उपेंद्र मिश्र प्रधानाचार्य दिनकर उपाध्याय, उपप्रधानाचार्य सुशील शुक्ल, राजेन्द्र दुबे,  प्रमोद कुमार पटेल,नीरज तिवारी, राजेश पांडेय, मानवेंद्र दुबे, प्रेमचंद, सामवेद तिवारी,  अरुण मिश्र, आचार्य लोकनाथ तिवारी आदि लोग मौजूद रहे
इनसेट
ये हुए पुरस्कृत
 भिटौली महराजगंज
विगत वर्ष 2019की   परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अम्बरीश जायसवाल , बालिका वर्ग में जिले में टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रकृति  आर्या और आकृति आर्या तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रीतिक चतुर्वेदी, हरिओम पांडेय,सचिन यादव, शिवम वर्मा, अमितेश सिंह, प्रवीण कुमार, भास्कर वर्मा, प्रवीण कुमार, कृष्णा कुशवाहा,  सहित सीनियर, जूनियर, बेसिक वर्ग के टाप टेन को पुरस्कृत किया गया। बालक बालिका कबड्डी सीनियर व जूनियर वर्ग में विजेता व उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत किया गया।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :