गाँव से देश तक हर ख़बर पर नज़र


आप सभी पाठकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आर.पी.पी न्यूज़ के 32 लाख व्यू होने पर आप सभी पाठकों को धन्यवाद। नोट:- किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद में न्यायालय क्षेत्र महराजगंज ही होगा **************************अगर आप के आस पास किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहे आवाज उठायें आपकी ख़ामोशी अपराधियों की ताकत है आज अपराध का शिकार कोई और है कल आप भी इस का शिकार हो सकते है ख़बरों के लिए या हमसे जुड़ने के लिए हमारी ईमेल पर या Whatsapp 854399183, 9198764783पर संपर्क करे *
BREAKING NEWS:

मुख्य खबरें

Thursday, 12 December 2019

RPPNEWS

एस एफ मार्ट के द्वारा महिलाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक


आर.पी.पी.न्यूज़ 
 संवाददाता नूर मोहम्मद : 

आज एस एफ मार्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा सदर क्षेत्र के  ग्रामसभा धनेवा-धनेई के टोला गबडूआ में ग्राम प्रधान के सहयोग से महिलाओं को स्व्च्छता व मासिक धर्म से सम्बंधित जानकारी दी गयी। अस्मिता सिंह एवं अभिषेक सिंह ने  स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म की जानकारी दी। स्वस्थ्य कैसे रहें इसके लिए जागरूक भी किया । जिसमें अजीजी गर्ल्स कॉलेज के बालिकाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।  जिसमें यह बताया गया कि मासिक धर्म के समय स्वच्छ एवं विसंक्रमित  सेनेटरी पैड का प्रयोग करना वर्तमान समय में जो सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं उसमें प्लास्टिक का उपयोग रहता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है उपयोग के पश्चात वातावरण में छोड़ देने से हानिकारक पदार्थ के रूप में पर्यावरण को दूषित करता है।इस अवसर पर ग्रामसभा की तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं। जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नसीम खान के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों का भरपूर सहयोग किया गया।

RPPNEWS

About RPPNEWS -

आर.पी.पी. न्यूज़ एक वेब और मोबाइल आधारित न्यूज़ नेटवर्क है| नागरिक पत्रकारिता और हमारे पाठकों की राय और विचारों पर जोर और बढ़ावा देने की दृष्टी से ही स्थापित किया गया है| हम देश भर में हो रही सभी घटनाओं पर एक ताज़ा दृष्टीकोण लाने की कोशिश कर रहे हैं |

Subscribe to this Blog via Email :