इरफानुल्लाह खान की रिपोर्ट:आर.पी.पी न्यूज़:महराजगंज: कैन फाउंड एकेडमी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 5 दिसंबर से प्रारंभ होकर आज 7 दिसंबर को समाप्त हुआ। प्रतियोगिता में 100मी, 200मी, लम्बी कूद, स्लो साईकिल रेस, सैक रेस, भाला फेक, कबड्डी, खो-खो, शतरंज आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखने लायक था बहुत सारे सम्मानित क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे । प्रतियोगिता में श्याम देव, रामदेव, राहुल, गोलू, बबिता, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति यादव, इकरा, आशुतोष इत्यादि बच्चे अलग-अलग खेलों में विजेता रहे। प्रतियोगिता में आशिफ, आशीष, आनंद, अजय यादव, बृजमोहन, शिखा, पूजा, श्वेत निशा, रूचिका, मिनाक्षी, रंजना इत्यादि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के चीफ गेस्ट डायरेक्टर सर की माताजी श्रीमती पंकजाक्षी रही जो प्रतियोगिता में शामिल सभी विजेताओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कीं। केनफाउंट के प्रिंसिपल श्रीमती प्रिया पीएन ने बच्चों को खेल की महत्ता के बारे में बतायीं। डायरेक्टर श्रीअजय कुमार रामचंद्रन ने बच्चों को टीम भावना से खेलने के लिए बच्चों को बधाई दिए।

